भाजपा ने बनाया खास प्लान।
- फोटो : अमर उजाला
देश भर से आने वाली महिला विस्तारक प्रदेश की महिला मोर्चा विंग के समन्वय से ही काम करेंगी। इसलिए फील्ड में उतरने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित करने के लिए मोर्चा की ओर से शुक्रवार को राजधानी के विश्वेसरैया सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी और मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा कार्यकताओं को संबोधित करेंगे और बताएंगे कि महिलाओं के बीच जाकर कैसे काम करना है।