भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन हो गया। सोमवार को भवानी सिंह की हालत बिगड़ने के बाद लखनऊ पीजीआई से एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजा गया था।
भाजपा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह का बुधवार को निधन हो गया। भवानी सिंह बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भवानी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भवानी सिंह कुशल संगठक होने के साथ कार्यकर्ताओं में अतिप्रिय थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, जेपीएस राठौर, अनूप गुप्ता, गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने भी भवानी सिंह के निधन पर शोक जताया है।