विनोद तावड़े के सामने यूपी में कौन-कौन सी चुनौतियां?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विनोद तावड़े प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगे। वह प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी फीडबैक लिया जाएगा।