फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: यूपी भाजपा ने ट्वीट कर किया पलटवार, 'पंगा न लिए भाई, योगी बैठ्या बक्कल तार दिया करे'

Thu, 29 Jul 2021 08:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ट्वीट किए गए कार्टून में बाहुबली लिखा एक व्यक्ति राकेश टिकैत से कहता है, 'सुना है लखनऊ जा रहे तुम... किमें पंगा न लिए भाई... योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे और पोस्टर भी लगवा दिया करे।'
विज्ञापन
#BJP4UP pic.twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब लखनऊ घेरने का एलान किया है। इसे लेकर यूपी भाजपा के ट्विटर अकाउंट पर पलटवार किया गया है।

विज्ञापन


ट्वीट किए गए कार्टून में बाहुबली लिखा एक व्यक्ति राकेश टिकैत से कहता है, 'सुना है लखनऊ जा रहे तुम... किमें पंगा न लिए भाई... योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे और पोस्टर भी लगवा दिया करे।'
 

बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने एलान किया था कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए किसान अब दिल्ली की तरह लखनऊ का भी घेराव करेंगे और यूपी चुनाव में जनता से भाजपा को हराने की अपील करेंगे। इस पर भाजपा की तरफ से तीखा पलटवार किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ में प्रेस वार्ता में राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन के आठ माह पूरे होने पर ‘मिशन यूपी व उत्तराखंड’ शुरू करने का एलान किया था। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लखनऊ में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार ने नहीं सुनी तो इस मिशन के तहत दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ किसान डेरा डालेंगे और सभी रास्ते सील करेंगे।

टिकैत ने कहा था कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत से इस मिशन की शुरुआत हो रही है। कैमरा, कलम व किसान के ऊपर से सरकार को पहरा हटाना पड़ेगा। हम अभियान चलाएंगे कि जिन्होंने देश को गिरफ्त में ले रखा है उन्हें हटाओ। इनका व इनके सहयोगियों का गांव-गांव विरोध किया जाएगा। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आंदोलन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें