फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा अध्यक्ष बोले- सपा ने 34 वर्षों में किए सिर्फ कांड, भर गया है पाप का घड़ा; गुंडे इस पार्टी की पहचान

Sun, 04 Oct 2026 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर तीखा हमला करते हुए उसे गुंडों और कांड करने वाली पार्टी की संज्ञा दी। 
 
विज्ञापन
सपा के पाप का घड़ा दिखाते भाजपा अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा की स्थापना के 34 वर्ष पूरे होने पर कहा कि सपा की तीन सरकारों में काम कम और कांड-कारनामे ज्यादा हुए। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा कि सपा का राजनीतिक सफर शुरू से ही गंभीर विवादों से घिरा रहा। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड (1994) और गेस्ट हाउस कांड (1995) का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे सपा की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठे। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से ‘सपा के पाप का घड़ा’ भी फोड़ा।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद सत्ता का केंद्र परिवार रहा। उनका आरोप था कि डिंपल यादव को निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए प्रतिद्वंद्वियों को कथित धमकी दी गई, मुख्यमंत्री ने करीब 50 विभाग अपने पास रखे और चुनिंदा वीआईपी जिलों को बिजली आपूर्ति में प्राथमिकता दी गई। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर थानों में हस्तक्षेप और कानून हाथ में लेने के आरोप लगने की बात भी कही।

चौधरी ने यादव सिंह प्रकरण की सीबीआई जांच, यश भारती पुरस्कारों में प्रक्रिया की कथित अनदेखी और मुजफ्फरनगर व सहारनपुर दंगों में कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि 15 लाख लैपटॉप खरीदने के बावजूद करीब छह लाख वितरित हुए और सीएजी ऑडिट में इसका खुलासा हुआ। उन्होंने बेरोजगारी भत्ते के 20.58 करोड़ रुपये के मुकाबले प्रचार पर 15.06 करोड़ खर्च होने, यूपीपीएससी मामले के न्यायालय पहुंचने, पत्रकारों के उत्पीड़न, कंवल भारती की गिरफ्तारी, गन्ना किसानों की ब्याज माफी और जेपीएनआईसी की अधूरी परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सपा को जनता के सामने जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन

गुंडागर्दी ही सपा की पहचान : केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को एक्स के माध्यम से सपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की स्थापना के 34 साल पूरे हो चुके हैं, पर उसकी फितरत पुरानी है। गुंडागर्दी और परिवारवाद ही इनकी पूरी कहानी है। जनता वह दौर नहीं भूली है, जब लठैतों और माफिया के संरक्षण में सपा का पूरा निजाम चलता था।

निर्माण श्रमिकों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में कराएं पंजीयन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्माण श्रमिकों का भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत 90 दिवस का कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों का पंजीयन बोर्ड में कराने की कवायद तेज कर दी गई है। बता दें, प्रदेश में अब तक 17.32 लाख श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण कराया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें