- पहली और दूसरी बार के विधायकों का परफारमेंस कैसा रहा
- क्षेत्र में विकास निधि की धनराशि खर्च करने की स्थिति कैसी है
- जनसमस्याओं के निस्तारण में कितनी सक्रियता दिखाई
- पिछले चुनाव में प्रतिद्वंदी से कम मार्जिन से जीतने की क्या वजह हैं
- जनता की नजर में विधायकों की छवि कैसी है
- 2027 में चुनाव जीतने की संबंधित विधायक की कितनी संभावना है
सर्वे में भाजपा के साथ ही मुख्य विपक्षी दलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। जातिवार समीकरण के लिहाज से भी रिपोर्ट बनेगी। इसमें देखा जाएगा कि किस जाति व समाज में किस दल की पकड़ है। किस पार्टी को लेकर क्या अवधारणा है। पार्टी की स्थिति के साथ ही मौजूदा विधायकों के बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।