फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला प्रभारी मंत्री के सामने महापौर पर भड़के भाजपा विधायक योगेश, बदनाम करने का लगाया आरोप

Fri, 07 Nov 2025 09:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में जिला प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने महापौर पर सपा पार्षदों को साथ लेकर चलने और पार्टी विधायक का अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना व महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी ऑफिस में डेढ़ घंटे तक नगर निगम अफसरों के साथ बैठक करने के बाद जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। यहां भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने महापौर पर सपा पार्षदों को साथ लेकर चलने और पार्टी विधायक का अपमान करने का आरोप लगा दिया। इस पर विवाद होने लगा तो मंत्री ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


विधायक योगेश शुक्ला ने उस सड़क का मुद्दा उठाया जिसका शिलान्यास करने से बीते माह महापौर ने यह कहकर मना कर दिया था कि यह सड़क सही है और इसे बनाने की जरूरत नहीं है। विधायक का कहना था कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। आरोप लगाया कि महापौर ने इस मामले को सोशल मीडिया पर भी वायरल कराया।

ये भी पढ़ें - बाहर की दवा लिखी तो डॉक्टर होंगे निलंबित, सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद न होने पर सीएमएस भी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बस दुर्घटना: तेज आवाज आई... जब तक कुछ समझते खंती में चली गई बस, यात्रियों ने बताई एक्सीडेंट की पूरी कहानी


विधायक का कहना था कि उस सड़क को बनाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव दिया था, क्योंकि लोगों का कहना था कि सड़क खराब हो गई है। यदि सड़क बनाने लायक नहीं थी तो उस काम को रोक दिया जाता, मगर इस तरह से बदनामी नहीं करनी चाहिए थी। यह भी कहा कि महापौर सपा पार्षदों को लेकर नारियल फोड़ने जाती हैं। इस पर महापौर ने कहा कि वह क्षेत्रीय पार्षद था। इस पर मंत्री ने भी कहा कि शासनादेश के तहत क्षेत्रीय पार्षद को बुलाया जाता है।

बैठक के बाहर महापौर और विधायक दोनों ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली। फोन करने पर विधायक प्रतिनिधि जहां थोड़ी देर में बात कराने को कहकर टालता रहे तो महापौर ने कहा ऐसी कोई बात नहीं हुई। बैठक में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा व विधायक राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

तालकटोरा के किरायेदारों का किराया माफ करने पर उठा सवाल

समीक्षा बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि तीन वर्ष पहले तालकटोरा के दुकानदारों का नगर निगम सदन में किराया माफ किया गया। यह नहीं किया जा सकता। ऐसा होगा तो नगर निगम की आय कैसे बढ़ेगी? शहर की जनसुविधाओं के लिए बजट कहां से आएगा? यह प्रस्ताव पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के समय पास हुआ था। अब इस मामले को दोबारा सदन में लाया जाएगा।

खराब ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराज हुए मंत्री
बैठक में यातायात पुलिस के एक अधिकारी को भी बुलाया गया था। मंत्री ने कहा कि शहर में जाम की समस्या दूर कराई जाए। तत्काल ऐसे उपाय किए जाएं जिससे शहरवासियों को आसानी हो। अयोध्या रोड पर जाम का मसला भी उठा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस रोड पर फ्लाईओवर बनना है, उससे समस्या दूर हो जाएगी।

- मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फ्लाईओवर पांच वर्ष में बनेगा। अभी क्या उपाय किया जा सकता है, उस पर काम कीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें