फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने गृहमंत्री का किया समर्थन, बोलीं- कुछ भी गलत नहीं कहा, भ्रम फैला रही कांग्रेस

Tue, 24 Dec 2024 02:37 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रम और झूठ फैला रही है। इस पार्टी ने छल और झूठ के अलावा कभी भी देश का भला नहीं चाहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अपर्णा यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को बांटा है और इस पार्टी ने कभी झूठ और छल के अलावा देश का भला नहीं चाहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कुछ भी गलत नहीं कहा है। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम करती है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रम में आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आगे वो भाजपा का समर्थन करेंगे। डॉ. आंबेडकर ने देश को संविधान दिया है जिसने हमारे देश को एक दिशा दी है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदेश भर में बसपा और कांग्रेस के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें