अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने आयोग से तत्काल संज्ञान लिए जाने की मांग की है।
भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ढूंढ़कर नहीं ला पा रहे हैं, वोटर कहां से लाएंगे। उनकी हार की हताशा चुनावों से पहले ही कमीशन के बंटवारे की लड़ाई, आपसी सिर फुटव्वल और बंधकबाजी में दिखने लगी है। भाजपा के संगी-साथी भी अपने भूमिगत ठिकाने तलाशने लगे हैं और भाजपा के झंडे उतरने शुरू हो गए हैं।