फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा पर हमला: बोले- रामचरित मानस का अपमान करने वालों को जनता ने सबक सिखाया

Mon, 15 May 2023 10:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया को अब 2024 में भाजपा की हार की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने रामचरित मानस का अपमान करने वालों को सबक सिखाया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में दुर्गति देख समाजवादी पार्टी बौखला गई है। चौधरी ने कहा कि भगवान राम और रामचरित मानस का अपमान करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख ट्विटर पर राजनीति बघारने की जगह अगर जनता के बीच गए होते तो उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति का पता लग जाता। आज यूपी इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार, बिजली, स्वास्थ्य के मामले में किस ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - संशय में मुस्लिम, फायदे में भाजपा, अधिकतर निकायों में हिंदू मतों का ध्रुवीकरण जीत का आधार बना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची बनाएगा निर्वाचन आयोग, लखनऊ से होगी पहल


उन्होंने कहा कि सभी 17 नगर निगमों में बीजेपी को सुशासन, विकास और सुदृढ़ हुई कानून-व्यवस्था के लिए जनता के विश्वास के रूप में प्रचंड बहुमत मिला है।

चौधरी ने कहा कि राम और रामचरित मानस का अपमान करने वालों को जनता ने सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया 2024 में भाजपा की हार की बात कर रहे हैं, उन्हें ऐसे सपने देखना बंद कर देना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें