फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन: भाजपा अध्यक्ष बोले- अपराधियों में जाति तलाश रहा विपक्ष, जनता को पीएम पर भरोसा

Wed, 18 Sep 2024 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने योगी सरकार की भी तारीफ की और कहा कि योगी सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष अपराधियों में जाति को तलाश रहा है। योगी सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। विपक्ष की विभेदकारी व संविधान विरोधी नैरेटिव को जनता ने नकार दिया है। इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस और इंडी गठबंधन का झूठ जनता जान चुकी है। जनता को पीएम मोदी और उनके कामों पर भरोसा है। वह केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी बार बागडोर सौंपी है। वह भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो 22 साल से लगातार जनसेवा व जन सरोकारों से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

चौधरी ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की। टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ रुपये भेजने का काम किया है। आज देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत है। देश में 60 साल बाद राजनीतिक स्थिरता का माहौल बना है। विदेश नीति मजबूत हुई है, जो 10 वर्ष पहले गायब हो गई थी। आज हर वैश्विक मंच पर भारत को सुना जाता है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें