भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए छह प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार हैं। वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी से अशोक कुमार राठौर को टिकट मिला है।