भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कौशल किशोर हाल में सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख चुके हैं।
विकास किशोर के साथ 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिद्धार्थ शामिल हैं।
नई प्रदेश टीम में चार प्रदेश महामंत्री भी बनाए गए हैं। पार्टी ने पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा प्रदेश संगठन में 12 प्रदेश मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
संगठनात्मक विस्तार के तहत भाजपा एससी मोर्चे के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, ब्रज में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलील श्रीवास्तव, अवध में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर क्षेत्र में विजय सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां देकर प्रदेश स्तर पर एससी मोर्चे के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया है।
पढ़िए पूरी लिस्ट