फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए अपने पांच प्रत्याशी, इन पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Sun, 24 May 2026 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Legislative Council:  स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के चुनाव का बिगुल फुंकते हुए भाजपा ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा ने की एमएलसी प्रत्याशियों की घोषणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विधानसभा चुनाव से पहले स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के चुनाव का बिगुल फुंकते हुए भाजपा ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें नए चेहरों को मौका देने के बजाय पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। इनमें लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उमेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन


आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट के लिए डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और मेरठ शिक्षक सीट के लिए श्रीचंद शर्मा को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। ये सभी मौजूदा विधान परिषद के सदस्य हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों का कार्यकाल 26 दिसंबर तक है। पर, विधान परिषद का चुनाव सिंतबर में ही होना तय माना जा रहा है। 

बता दें कि इस साल दिसंबर में कुल 11 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनमें छह भाजपा के और तीन सपा के सदस्य हैं। जबकि ध्रुव कुमार त्रिपाठी और डॉ. आकाश अग्रवाल निर्दल सदस्य के तौर पर विधान परिषद चुने गए थे। सपा ने रिक्त होने वाले सभी क्षेत्रों को उम्मीदवारों के नाम काफी पहले ही घोषित कर दिया है। अब भाजपा ने भी प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें