फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा ने घोषित किए सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक व सह संयोजक, पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 22 Oct 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

BJP Social Media Team: भाजपा ने प्रदेश में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजकों व सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह लिस्ट जारी की है। 
विज्ञापन
चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने प्रदेश में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजकों व सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सूची में छह क्षेत्रों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


अवध क्षेत्र में प्रशांत तिवारी को सोशल मीडिया विभाग का संयोजक बनाया गया है। रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में ज्योतिर्मय बरतारिया संयोजक और मनीष मिश्रा और अभय सिंह सह-संयोजक होंगे। पश्चिम क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में शिवांश श्रीवास्तव संयोजक और डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नितेश यादव और दिव्यांश भटनागर सह संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में अंबर स्वामी संयोजक, प्रवीण पाठक और भूदेव सह संयोजक बनाए गए हैं। बृज क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में जितेंद्र सविता संयोजक होंगे। राघव अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नितेश गुप्ता और ऋतु गौतम सह-संयोजक बनाए गए हैं।

आईटी विभाग में कृष्णवीर सिंह संयोजक और मनीष कटारा सह-संयोजक होंगे। कानपुर क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में हर्ष द्विवेदी संयोजक और सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में सुरेंद्र विश्वकर्मा संयोजक और अभिषेक पांडेय सह-संयोजक होंगे। काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में अतुल पांडेय संयोजक होंगे। पुंडरीक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक केसरवानी सह संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में विजय गुप्ता संयोजक और कार्तिक गुप्ता व सचिन कुमार सह संयोजक होंगे। गोरखपुर क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में सूरज निगम संयोजक होंगे। शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद कौशिक सह संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में समीर श्रीवास्तव संयोजक और अश्वनी मिश्रा सह संयोजक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें