फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- आजम थे, हैं और रहेंगे; सरकार ने किया उनके साथ अन्याय

Thu, 22 Oct 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh met Azam: जिला जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम लोगों और समाजवादी पार्टी का रामपुर के साथ राजनीति के साथ-साथ भावनात्मक रिश्ता है।
विज्ञापन
आजम खां से मिले अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने रामपुर में रामराज की भावना को कुचला है। आजम खान और उनके परिवार के साथ भाजपा सरकार ने बहुत अन्याय किया हैं। किसी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है, जितना आजम खान के साथ हुआ है। हमें उम्मीद है उन्हें जल्दी से जल्दी न्याय मिलेगा। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान साहब आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।

विज्ञापन


जिला जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम लोगों और समाजवादी पार्टी का रामपुर के साथ राजनीति के साथ-साथ भावनात्मक रिश्ता है। उत्तर प्रदेश और रामपुर की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा को उसके अन्याय, अत्याचार की सजा देगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी और आजम खान सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए काम कर रहे हैं। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय आजम खान का सपना है और हम समाजवादी लोग उस सपने को पूरा करेंगे। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, पढ़ाई-लिखाई और छात्रों-नौजवानों का भविष्य बनाने के लिए है। भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आस्था-श्रद्धा के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। इस सरकार में रामधन की चोरी हो गई। प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी हो गया जिसमें भाजपा के लोग शामिल है। कहा कि एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में अभी फर्जी वोट हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों की पोल खुल गयी है। समाजवादी पार्टी ने सौ विधानसभाओं की सूची दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें