मां चंद्रिका मेला विकास समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि,उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रविवार मंदिर को खोले जाने की सूचना दे दी है। शारदीय नवरात्र के दौरान गोमती नदी में बाढ़ की वजह से मां चंद्रिका देवी मंदिर के सभी रास्तों पर भीषण जल भराव, सुधन्वा कुंड से गोमती नदी की जलधारा बहने के चलते के चलते निचले क्षेत्र की लगभग तीन सौ अस्थाई दुकानों में जलभराव हो गया था, जिससे मंदिर का आवागमन बंद कर दिया गया था। मगर, पंचमी के बाद अगले दिन दुकानदारों के दबाव के चलते कुछ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लेकिन पुलिस ने इसकी परमिशन नहीं दिया।
एसीपी उत्तरी ने शुक्रवार की शाम को स्थिति देखने के बाद पूरे एहतियात और सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ दर्शन का मौका दिए जाने की बात कही। इसके बाद से पुलिस, पीएसी, जल पुलिस, महिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की मजबूत नाकेबंदी के बीच से रविवार को अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को मां चंद्रिका देवी के पूर्ण दर्शन प्राप्त होंगे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि, समिति की ओर से मांगी गई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार जरूरी पुलिस टीम यहां पर तैनात कर दी गई है।