UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, आध्यात्मिक संवाद में लिया आशीर्वाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने ब्रज दौरे के दौरान वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रख्यात संत संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। संत महाराज ने उन्हें ब्रज की भक्ति परंपरा, यमुना संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
छात्र की हत्या के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ यूपी कॉलेज
उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर आरोपी मनजीत ने कई फायरिंग की, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद मौके से आरोपी छात्र भाग गया। घायल सूर्य प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती
लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पर पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने जहर खाकर दी जान, लैब में मिली लाश
यूपी के हापुड़ में एक कॉलेज प्रवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि प्रवक्ता पिछले कई दिनों से गहरे मानसिक तनाव में थे और बीते छह दिन से घर भी नहीं गए थे। वे स्कूल की लैब में ही रहकर वहीं सो रहे थे। आखिरकार उन्होंने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पढ़ें पूरी खबर
रवि सतीजा और अखिलेश दुबे
- फोटो : amar ujala
2.5 करोड़ की रंगदारी और पाक्सो का जाल, अखिलेश दुबे की जमानत खारिज
कानपुर में होटल कारोबारी सुरेश पाल से ढाई करोड रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सुरेश पाल ने अगस्त 2025 में किदवई नगर थाने में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथी लवी मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ पाक्सो के झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके एक दिन पहले ही भाजपा नेता रवि सतीजा द्वारा भी अखिलेश दुबे पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पढ़ें पूरी खबर
अस्पताल में भर्ती एडीएम और उनका रसोइया।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एडीएम न्यायिक और उनके रसोसइये की हालत बिगड़ी
नवरात्र के पावन अवसर पर कुट्टू के आटे का सेवन मुसीबत का सबब बन रहा है। जिले के एडीएम न्यायिक शिब नारायण और उनके कुक सतीश की हालत कुट्टू का आटा खाने की पकौड़ी खाने के बाद बिगड़ गई। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर टंगे कपड़े, टायलेट की छत पर युवक की निर्वस्त्र लाश
गोरखपुर के गगहा थाना इलाके के रावतपार गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की निर्वस्त्र लाश टायलेट की छत पर पाई गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट मिला, जबकि उसके कपड़े पास के एक पेड़ पर टंगे पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस हत्या और आशनाई दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर