फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी, तेज हवा से तार-पोल टूटे; जनजीवन प्रभावित

Fri, 20 Mar 2026 04:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। तेज हवा से तार-पोल टूट गए। 11 व 33 केवी लाइन में फॉल्ट से बत्ती गुल हो गई। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ा। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
माती फीडर की लाइन पर गिरा पेड़, अमीनाबाद उपकेंद्र के यार्ड में एचटी लाइन पर गिरा जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह आंधी-पानी के कारण शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग इलाकों की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों पर पेड़ गिरने से तार व पोल टूटने की भी घटनाएं हुई। हालांकि, कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर बिजली को सामान्य होने में एक से चार घंटे का समय लगा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


11 व 33 केवी लाइन के तार टूटने और फॉल्ट के कारण गोमतीनगर, अमीनाबाद, चिनहट, गोमतीनगर विस्तार, सरोजनीनगर, मोहान रोड, हरदोई रोड, उतरेठिया, आशियाना, इटौंजा, बीकेटी के उपभोक्ताओं की बत्ती गुल रही। जिम्मेदार इंजीनियरों ने बताया कि ज्यादातर इलाकों की बिजली एक घंटे के भीतर सामान्य हो गई थी।

यार्ड में जाल टूट कर हाइटेंशन लाइन पर गिरा

अमीनाबाद ओल्ड उपकेंद्र के यार्ड में लगे जाल की रस्सी टूटने से 33 हजार हाइटेंशन लाइन पर गिरने से बड़े हिस्से की बत्ती गुल रही। यह घटना दोपहर 2.00 बजे हुई। इससे मौलवीगंज, रकाबगंज, पांडेयगंज, खयालीगंज, अमीनाबाद पार्क गुलमर्ग रोड, चिकमंडी के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की डेढ़ घंटे तक परिवारों व व्यापारियों की बत्ती गुल ठप रही। 

अधिशासी अभियंता धमेंद्र सक्सेना ने बताया कि बिजली चालू करने के बाद 33 केवी इकाई की टीम खराबी को सही कर रही है।

कहां कितने देर बंद रही बिजली आपूर्ति

  • जानकीपुरम सेक्टर आई से मड़ियांव गांव, आसपास सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
  • कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर एफ महानगर इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
  • मौलवीगंज हाता सुलेमान कदर अस्तबल चारबाग की सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
  • भीखमपुर उपकेंद्र से एल्डिको ग्रीन आसपास की दोपहर 2:45 से 3:20 बजे तक
  • विभूति खंड, पिकप भवन,विभूति खंड थाना, पुलिस आवास की सुबह 9:50 से 10:25 बजे तक
  • मंत्री आवास, विश्वासखंड, विपिनखंड उपकेंद्र इलाकों में सुबह 9:52 से 10:00 बजे तक
  • गोमतीनगर विस्तार के दो उपकेंद्र सेक्टर एक, पांच इलाकों में शाम 4 से 5:15 बजे तक
  • निरालानगर उपकेंद्र के लाल कॉलोनी, सीएसआईआर कॉलोनी की सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक
  • अहिबरनपुर उपकेंद्र पूरे इलाके में सुबह 10:15 से 11 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के झोंकों के बीच हुई बारिश

दरअसल, लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवा के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी।

इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिन भर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें