फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: राष्ट्रपति ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, ओबीसी आरक्षण पर अपडेट; स्थाई डीजीपी की नियुक्ति लटकी

Thu, 19 Mar 2026 06:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
up big news - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राष्ट्रपति ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा; देखें Video 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया। राष्ट्रपति पूजन ने सामग्री भगवान को अर्पण की। पूरा मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंज उठा। यह नजारा देखने में बहुत ही अद्भुत रहा। पढ़ें पूरी खबर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

यूपी में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति लटकी, आयोग ने प्रस्ताव पर जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्त इस बार फिर लटक सकती है। प्रदेश सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव को आयोग ने आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया है। आयोग ने 2025 के सर्कुलर और गाइडलाइन के मुताबिक दोबारा प्रस्ताव भेजने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

ओबीसी आरक्षण पर नया अपडेट, पंचायती राज मंत्री बोले- अगली कैबिनेट में मिलेगी मंजूरी

ओबीसी आरक्षण को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, अगली कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी मिल जाएगी। आरक्षण- 2011 की जनगणना के आधार पर ही तय होगा और कोई नई गणना नहीं कराई जाएगी। पूर्व में लागू आरक्षण चक्र को ही जारी रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आयोग की रिपोर्ट मिलते ही सीटों का आरक्षण तय कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'निजी परिसर में नमाज और धार्मिक आयोजनों पर रोक नहीं लगा सकते', कोर्ट की सख्त टिप्पणी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के निजी परिसर में प्रार्थना या धार्मिक आयोजनों पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। अनुच्छेद-25 प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म को मानने, उसके अनुसार आचरण करने और प्रचार करने का समान अधिकार देता है। यह अधिकार सभी धर्मों और समुदायों पर समान रूप से लागू होता है। पढ़ें पूरी खबर

घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

दूध टैंकर ने बाइक सवारों का रौंदा, तीन दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार में जाते समय हादसा

कानपुर के घाटमपुर में रेऊना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगलरोड पर शाखा जनवारा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और टैंकर के नीचे कुचल गए। पढ़ें पूरी खबर

गैस सिलिंडर न मिलने पर पत्नी के ससुराल जाने के बाद बच्चों के लिए चूल्हे पर दूध गर्म करता शिवशंकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गैस सिलिंडर नहीं मिला, दो बच्चों और पति को छोड़ पत्नी चली गई मायके, महिला का धैर्य दे गया जवाब

गैस सिलिंडर की लगातार समस्या अब घरों में विवाद का कारण बन रही है। ऐसे ही एक मामले में सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के परिवार में हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

Harish Rana - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरीश राणा के 13 साल के अंतहीन संघर्ष की कहानी पर बनेगी फिल्म; मुंबई के लेखक ने वकील से की बात

गाजियाबाद के राजनगर स्थित राज एम्पायर सोसायटी निवासी हरीश राणा की 13 वर्षों की मौन पीड़ा को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुंबई के एक लेखक-निर्माता ने कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूलते रहे हरीश के संघर्ष पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है। 

इस विषय को फिल्म के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनके अधिवक्ता मनीष जैन से संपर्क किया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिवक्ता ने निर्माता से कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें