UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
डीजीपी राजीव कृष्ण
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी सरकार ने डीजीपी चयन के लिए यूपीएससी को भेजा पैनल
राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजे जाने को अनिवार्य करने के बाद गृह विभाग ने भी इसकी औपचारिकता की है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल आयोग को भेज दिया गया। इसमें 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम बोले- हमने पीएम मोदी को 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का न्योता भेजा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में भाजपा सरकार होने का परिणाम यह है कि देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क यूपी के पास है। प्रदेश के सर्वाधिक सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली और मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया गया।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप
लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर वीटीएस व गोमती नगर पुलिस जांच करने पहुंची। टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैंपस में दहशत का माहौल बना रहा।
पढ़ें पूरी खबर
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
- फोटो : संवाद
'ईद पर काले कपड़े न पहनें, न करें विरोध प्रदर्शन', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपील
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मैं तमाम ईदगाह और मस्जिद के इमामों से अपील करूंगा कि ईद की नमाज का खुसूसियत के साथ एहतमाम करें। नमाज में इस बात का ध्यान रखें कि सड़क पर नमाज ना हो।
पढ़ें पूरी खबर
गोपेश्वर में रसोई गैस सिलिंडर को भराने के लिए ली उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद
गैस बुकिंग सिस्टम हुआ क्रैश, 1700 रुपये में बिका 923 रुपये का सिलिंडर
ताजनगरी में रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने का सीधा फायदा मुनाफाखोरों और कालाबाजारी करने वालों को मिल रहा है। बाजार में 923 रुपये की कीमत वाला घरेलू सिलिंडर ब्लैक में 1700 से 1900 रुपये तक में बिक रहा है। सबसे ज्यादा मार पेठा उद्योग, हलवाई, डेयरी संचालकों और कैटरर्स पर पड़ रही है, जो मजबूरी में दो से तीन गुनी कीमत चुका रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
विंटेज कार से हुई कुलदीप-वंशिका की इंट्री, मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनको जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक धमक से सराबोर हो उठा। शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित 'कुल-वंश' के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। यह कार दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई थी।
पढ़ें पूरी खबर
हादसे में मृतक मंगला व शिवा।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत
बहराइच-नानपारा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंद दिया। मौके पर ही मां ने दम तोड़ दिया जबकि तड़प रहे बेटे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक एटा जिले से आलू की खेप लेकर बिहार जा रहा था।
पढ़ें पूरी खबर