लोकसभा चुनाव 2019 में अफसरों पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को राहत नहीं मिली है। एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को संभल और अमरोहा जिले के दौरे पर थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात दी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने पर यूपी में भी उनके लिए समर्थन उमड़ा है। लोगों ने अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर उनका समर्थन किया जबकि बड़े नेताओं ने मामले पर बयान दिया और भाजपा को आड़े हाथों लिया। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
रामपुर: अफसर को तनखैया बताने के मामले में सपा नेता आजम खां की अपील खारिज, दो साल की सजा बरकरार
चुनावी सभा में अफसर तनखैया बताने के मामले में सपा नेता आजम खां को राहत नहीं मिली। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने निचली अदालत से मिली दो साल की सजा के खिलाफ दायर उनकी अपील खारिज कर दी।
पढ़ें पूरी खबर
संभल में योगी: वर्ष 1976-78 के दंगों में निर्दोषों की हत्या हुई, किसी भी दोषी को सजा नहीं मिल सकी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 1976 और 1978 में हुए दंगों के दौरान सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या हुई, लेकिन किसी भी दोषी को सजा नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि विभाजन और सांप्रदायिक हिंसा का खामियाजा संभल ने भुगता है।
पढ़ें पूरी खबर
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी शर्मनाक, आप सांसद संजय सिंह बोले- संसद मार्च से डरी मोदी सरकार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण अनशन पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता के अहंकार में इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें युवाओं के बर्बाद होते भविष्य और एक अनशनकारी की जान की कोई परवाह नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
सोनम वांगचुक मामले पर अखिलेश-डिंपल यादव ने दिया बयान, कहा- ये अहंकार है
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- 'बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। जब शांतिपूर्ण आवाजो को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है।'
पढ़ें पूरी खबर
आधे घंटे इंतजार, कई फोन कॉल...फिर भी नहीं खुला जौहर यूनिवर्सिटी का गेट; अखिलेश का पैगाम न दे पाए सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश बाद से गरमाई सियासत के क्रम में शनिवार को रामपुर के सांसद एवं सपा नेता मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शनिवार को जौहर यूनिवर्सिटी का रुख किया लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। वह करीब आधे घंटे तक मुख्य प्रवेशद्वार पर इंतजार करते रहे।
पढ़ें, पूरी खबर