UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विवेक तिवारी हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
एप्पल मैनेजर हत्याकांड, एक सिपाही गैर इरादतन हत्या का दोषी, दूसरा बरी
आठ साल पुराने एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया। अदालत ने बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया, जबकि दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। दोषी प्रशांत की सजा पर अदालत 21 सितंबर को फैसला सुनाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने एक्सप्रेसवे का दिखाया वीडियो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे की हालत को लेकर कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा बाद में होता है गिरना पहले शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और उसका मेंटीनेंस अभी भी जारी है। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
नौ साल बाद मिले मां-बेटे।
- फोटो : amar ujala
नौ साल बाद मां से मिला बेटा, थाने में छलके आंसू
नौ साल पहले घर से लापता हुई मां बुधवार को अचानक सामने आई तो बेटे की आंखों से आंसू छलक पड़े। हजरतगंज थाने में मां-बेटे एक-दूसरे को देखते ही गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। गुजरात के सूरत के फूलपाड़ा निवासी 55 वर्षीय रतन बेन जी तीन दिन पहले हजरतगंज के बालू अड्डे पर अकेली घूमती मिली थीं। लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने उनके लिए खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था की।
पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख और समृद्धि का नवप्रभात ला रहे पीएम मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ-यशस्वी जीवन की कामना की।
पढ़ें पूरी खबर
रामघाट-नयागांव मार्ग पर बना पुल बहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुल बाढ़ में बहा, फिर भी गूगल दिखा रहा रास्ता
चित्रकूट के मंदाकिनी की भीषण बाढ़ में रामघाट से नयागांव होते हुए हनुमान धारा जाने वाले मार्ग पर बना पुल बह गया, लेकिन गूगल मैप पर अब भी यही रास्ता चालू दिखाई दे रहा है। ऐसे में दूसरे शहरों व राज्यों से आने वाले अनजान बाइक व कार सवार मोबाइल में बताए रास्ते पर चलते हुए टूटे पुल तक पहुंच रहे हैं। मौके पर रास्ता बंद देखकर उन्हें लौटना पड़ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर