फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: कार ने आठ को रौंदा, मां समेत चार बच्चों के हत्यारे बाप का एनकाउंटर, एक झपकी ने ली छह की जान

Mon, 04 May 2026 05:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने कुचला, आठ की मौत

अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर के पास देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। 

जिनमें लालचंद्र पुत्र फेंकू  निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।पढ़ें पूरी खबर

जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

झपकी बनी काल, छह की मौत

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी। पढ़ें पूरी खबर

आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत। - फोटो : अमर उजाला।

चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी आमिर को पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ बाईपास के पास हुई।

मुठभेड़ में पुलिस टीम के दो जवान भी घायल हो गए। मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी में तैनात सिपाही जाकिर हुसैन के बाएं हाथ में गोली लगी है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को  जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

योगी ने डिप्टी सीएम को खिलाई मिठाई। - फोटो : ANI

असम-बंगाल और पुडुचेरी में जीत पर सीएम योगी ने मनाया जश्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीपेड मीटर लगे तो 36,459 ने पहली बार चुकाए बिल

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद पहली बार 36,459 बकायेदारों ने बकाया बिल की रकम को जमा किया। 13 मार्च से अब तक ऐसे 86,434 बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके। इसमें अब तक 49975 उपभोक्ताओं ने बकाया रकम को जमा नहीं किया, जिससे इनके कनेक्शन कटे पड़े हैं। यह जानकारी निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

लखनऊ की सड़कों पर छाया अंधेरा। - फोटो : amar ujala

सुबह नौ बजे छाया घना अंधेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश ने यूपी में बदला मौसम

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। हाल ये हो गया कि हर तरफ अंधेरा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश होने लगी। 

इस दौरान ऑफिस जाने के लिए घरों से निकले लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए प्रदेश में बूंदाबांदी, आंधी और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें