फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: सीलिंग देख कारोबारी बेहोश, जलभराव के बीच निकला जनाजा, मां ने बेटी की हत्या कर नाले में फेंकी लाश

Wed, 08 Apr 2026 05:57 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट मेरठ - फोटो : अमर उजाला

सीलिंग कार्रवाई कर रही टीम को घेरा, धरने पर बैठा व्यापारी बेहोश

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। आवास विकास परिषद की टीम जब प्रतिष्ठानों को सील करने पहुंची तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम का घेराव कर दिया और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर

बरेली में जलभराव के बीच निकला जनाजा - फोटो : संवाद

जलभराव के बीच निकला जनाजा

बरेली समेत आसपास के जिलों में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए। बरेली और पीलीभीत जिले में दोपहर करीब एक बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक बारिश होती रही, जिससे शहर के नाले उफना गए और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बरेली के हाजियापुर में जलभराव के बीच एक मृत व्यक्ति का जनाजा निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर

मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

चक्रवात की वजह से अचानक हुआ ऐसा मौसम, 24 घंटे में छह डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश में जारी बेमौसम वर्षा, तड़ित झंझावत और ओलावृष्टि के दौर से बृहस्पतिवार से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। यह मौसमी बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा था, जिसने पूरे प्रदेश को प्रभावित किया है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ब्योरा होगा ऑनलाइन

अब राज्य कर्मियों के खिलाफ चल रही जांच, विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच संबंधी सूचना मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

बच्ची का फाइल फोटो और आरोपी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्यारी मां: तीन साल की बेटी को मार डाला, नाली में फेंकी लाश

आगरा के थाना छत्ता के यमुना आरती स्थल पर नाले में मिली मासूम बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी मां खुशी को गिरफ्तार कर लिया है। नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

rampur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रात में शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का कत्ल

यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

बरेली में दुकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बरेली में दुकानों पर चला बुलडोजर, हिली कारोबार की नींव

बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड योजना) में बाधा बन रहीं दुकानों व अन्य निर्माण पर मंगलवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। 60 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने सामान हटाने तक का समय न देने का आरोप लगाया। कहा कि इससे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, नगर निगम ने सभी आरोपों को खारिज किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें