फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बर्क बोले- कांवड़ियों के लिए सड़क तो नमाज को क्यों नहीं, मायावती ने सरकार को घेरा; अनोखी कहानी

Tue, 11 Aug 2026 05:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को एक हाई-पावर पैनल ने इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू किया।

ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, CEO पद के लिए देशभर से करीब 5,200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 18 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी उम्मीदवार सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गए थे। ट्रस्ट की ओर से दी गई व्यवस्था के अनुसार, उम्मीदवारों के ठहरने का इंतजाम मंदिर नगरी में अलग-अलग स्थानों पर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

'कांवड़ियों के लिए सड़क तो नमाज के लिए क्यों नहीं', संभल सांसद बर्क ने उठाए सवाल

सावन में कांवड़ यात्रा के बीच संभल के सांसद एवं सपा नेता जियाउर्रहमान बर्क ने अजीबो-गरीब बयान देकर लोगों को चौंका दिया है। उनका कहना है कि यदि कांवड़ यात्रा के लिए सड़कों का उपयोग हो सकता है, तो नमाज के लिए क्यों नहीं। इसके लिए भी सरकार को अनुमति देनी चाहिए या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

मायावती बोलीं- छात्रों के आंदोलन को सत्ता-विपक्ष की राजनीति से बचाएं

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता और विपक्ष किसी न किसी मुद्दे की आड़ में जनता का ध्यान ज्वलंत समस्याओं से भटका रहे हैं। छात्रों और जेन-जी के आंदोलनों को राजनीतिक दलों की राजनीति का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए।

मायावती ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हाईजैक कर लिया। अब झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में भाजपा और उसके सहयोगी दल सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों जगह युवाओं की समस्याओं के समाधान के बजाय चुनावी स्वार्थ की राजनीति अधिक दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गृह मंत्री जवाब देने आ रहे, मैदान छोड़कर भागना मत

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में राहुल गांधी के हर सवाल का जवाब देने आ रहे हैं। राहुल गांधी अब मैदान छोड़कर भागें नहीं और चर्चा से डरें नहीं।

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले 15 दिनों से झूठ और भ्रम फैलाकर संसद को हाईजैक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार अपने मुद्दे बदल रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, फिर नीट पर चर्चा की बात कही और अब जंतर-मंतर के प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री से सदन में बयान देने की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का होता काम। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, चार और जगहों पर धंसा, कथित धांधली पर PIL दाखिल

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लगातार विवादों में है। अब तक करीब 65 से 70 जगहों पर सड़क धंसने के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों सड़क धंसने के बाद से इस एक्सप्रेसवे पर टोल खत्म कर दिया गया था। टोल खत्म होने के बाद वाहनों की संख्या में भी इजाफा आ गया था। अब इस मामले में हुई कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

Allahabad High Court - फोटो : एएनआई

दरोगा से इंस्पेक्टर बनने की 46 साल चली कानूनी लड़ाई

इंस्पेक्टर बनने की 46 साल चली कानूनी लड़ाई एक दरोगा ने सेवानिवृत्ति के बाद 85 की उम्र में जीत ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व दरोगा को 16 मार्च 1980 से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने इटावा निवासी राम अवतार सिंह यादव की याचिका पर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि पुलिस विभाग यह साबित नहीं कर सका कि जिन प्रतिकूल प्रविष्टियों के आधार पर पदोन्नति रोकी गई, वे उन्हें कभी बताई भी गई थीं। कोर्ट ने माना कि पदोन्नति के मामले में पुलिस विभाग ने याची के साथ अन्याय व भेदभाव किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें