फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश का 'पीडीए का प्रणपत्र', श्रद्धा दुबे के मामले में हटाए गए एसीपी; खेत मिली दंपती की लाश

Mon, 19 Oct 2026 05:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

26 नवंबर को जारी करेंगे सपा का घोषणापत्र, नाम दिया 'पीडीए का प्रणपत्र'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। अखिलेश यादव के मुताबिक, इस दिन ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ जारी किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने सोमवार सुबह अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र। संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’।” पढ़ें पूरी खबर

श्रद्धा दुबे के मामले में लगातार हो रही हैं कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।

श्रद्धा दुबे के मामले में हटाए गए एसीपी हजरतगंज, डीसीपी और इंस्पेक्टर पर पहले ही गिर चुकी है गाज

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी हज़रतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। इस सनसनीखेज मामले में प्रशासनिक स्तर पर पहले ही बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है, जिसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया गया था और इंस्पेक्टर हज़रतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।

वहीं, हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर और फरार चल रही है। हैरानी की बात यह है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पढ़ें पूरी खबर

हत्या के बाद शोकाकुल परिवार। - फोटो : अमर उजाला।

खेत देखने गए दलित दंपती के संदिग्ध हालात में मिले शव

मालीपुर क्षेत्र के आजनपारा गांव में सोमवार की सुबह दलित दंपती विष्णु लाल और द्रोपदी के शव चकरोड के किनारे मिले। महिला के गले, पीठ व पैर पर चोट के गंभीर निशान थे जबकि विष्णु के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शौच गए ग्रामीणों ने शव देखकर घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। 

सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल पर जांच की। फिलहाल पुलिस जंगली जानवर के हमले में मौत होने की आशंका जता रही है लेकिन वन विभाग इससे इन्कार कर रहा है। वहीं परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

कन्या पूजन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, कन्याओं के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर दक्षिणा और उपहार दिए तथा उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं और बटुकों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

हादसे में तीन दोस्तों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी में तीन की मौत, जन्मदिन के दो दिन बाद हमेशा के लिए बिछड़ा बेटा

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए थार हादसे में आगरा के तीन युवकों की मौत हो गई। तीन युवकों की मौत से परिवारों में मातम है। राहुल, सक्षम और साहिल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  आगरा की रेणुका बाग कॉलोनी (कमला नगर) के 22 वर्षीय सक्षम गौतम जिंदादिली के लिए जाने जाते थे।

किसी की भी मदद करनी हो तो पीछे नहीं हटते थे। मां के सपने पूरे करने के लिए कम उम्र में ही नौकरी शुरू कर दी। वह पिता का मजबूत सहारा बनना चाहते थे मगर पल भर में सब बिखर गया। सपनों के साथ बुढ़ापे की लाठी टूट गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें