28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई।
ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई है। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है।
पढ़ें पूरी खबर
रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली आईपीएल में कप्तानी
2026 में आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में पहली बार रिंकू सिंह ने कप्तानी की। दरअसल, केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे को चोट लग गई और वह मैदान से बाहर हो गए।
रिंकू सिंह ने पहली बार आईपीएल में कप्तानी संभालते हुए वह अलीगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने इस बड़े मंच पर टीम की अगुवाई की। उनके लिए यह पल खास होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भरा भी रहा। मैदान पर रिंकू का अलग ही अंदाज देखने को मिला।
पढ़ें पूरी खबर
राकेश यादव और लोगों को वितरित किए गए कार्ड
- फोटो : amar ujala
'जिंदा भंडारा': जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता
औरैया में अकेलेपन ने एक इंसान को जीते जी अपनी ही तेरहवीं करने के लिए मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने सोमवार को तेरहवीं संस्कार के रूप में भंडारा कराने का निर्णय लिया है। अविवाहित राकेश ने गांव-गांव करीब 1900 लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
शादी समारोह में मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दावत के बीच बिरयानी खत्म, चल गई कुर्सियां, अमरोहा में शादी समारोह में मारपीट
शादी समारोह में भोजन परोसने में देरी होने पर बरातियों और घरातियों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर पानी के कैंपर भी फेंके गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पढ़ें पूरी खबर
मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आई मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ी निवासी फरमान से परिवार वालों ने नाता तोड़ लिया है। फरमान से परिवार का कोई भी सदस्य बात नहीं कर रहा है। पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने की जांच।
- फोटो : संवाद
मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय जिंदा जला ग्रामीण
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय हरपाल अविवाहित थे। घर में वह अकेले रहते थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी दोनों बहनें गांव पहुंच गईं। भाई का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सियासी पारे से गर्म हुआ मेरठ का सकौती और दादरी, गूंजा मुजफ्फरनगर का नाम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मंच सजने लगा है। मेरठ के सकौती और नोएडा के दादरी में हुए दोनों आयोजनों का उद्देश्य भले ही अलग-अलग रहा लेकिन जिले की गूंज रही। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंच से हार और अपमान का जिक्र छेड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत पर पर कहा कि लोगों ने ऐतिहासिक फैसला लिया।
पढ़ें पूरी खबर