यूपीटीईटी 2017 का रिजल्ट शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जारी होते ही वेबसाइट ठप्प हो गई। इसके चलते महीनों से इंतजार कर रहे अभ्यार्थी इधर-उधर भटकते रहे।
इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर के नौ लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से परीक्षा से संबंधित आंसर की जारी की थीं। तब से परीक्षार्थी इसके अंतिम परिणामों का इंतजार कर रहे थे।
प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया है।
इसे देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों ने इसमें आवेदन किया था। सहायक शिक्षकों के समकक्ष वेतन की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों ने भी बड़ी संख्या में टीईटी में हिस्सा लिया था।