लखनऊ। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में 5,591 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,668 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। पंजीकरण वर्ष के आधार पर चल रही इस पांच दिवसीय प्रक्रिया में शनिवार को चौथे चरण का मतदान होगा।
यूपी बार काउंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि चौथे चरण में शनिवार को वर्ष 2019 से 2021 के बीच पंजीकृत करीब 4000 अधिवक्ता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रत्याशी सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।
मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता।