फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जगंली जानवरों की दहशत में बहराइच, सड़क पर आया बाघिनों का झुंड, घर में घुसकर चारपाई पर सो गया तेंदुआ

Thu, 24 Sep 2026 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Leopard in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में जंगली जीवों का कहर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामाला बाघिन के कुनबे और तेंदुए का है। 
विज्ञापन
बहराइच में जंगली जानवरों की दहशत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर-सुजौली मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह को अचानक एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर आ गई। सड़क पर बाघिन और शावकों को देखकर राहगीर ने गाड़ी रोक दी और सुरक्षित दूरी बना ली। लगभग सात मिनट बाद बाघिन तीनों शावकों के साथ सड़क किनारे झाड़ियों में चली गई। इस दौरान गाड़ी में सवार लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सुजौली निवासी मिथिलेश यादव अपने साथियों के साथ बहस्पतिवार सुबह 5 बजे के आसपास लखनऊ से घर लौट रहे थे। मोतीपुर से सुजौली की ओर जाते समय उन्हें सड़क पर बाघिन तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन कुछ देर तक शावकों के साथ सड़क पर चलती रही। मिथिलेश ने तत्काल पिकअप रोक दी और बाघिन से दूरी बनाए रखी।

बाघिन के झाड़ियों में चले जाने और जंगल की ओर बढ़ने के बाद ही गाड़ी आगे बढ़ाई गई। वीडियो में बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ सड़क पर दिखाई दे रही है।

वन विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग राहगीरों और ग्रामीणों को लगातार सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने अपील की है कि जंगल या वन्यजीवों की आवाजाही वाले रास्तों पर बाघ अथवा अन्य जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उनका पीछा या रास्ता रोकने और उन्हें घेरने की कोशिश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में घुसकर चारपाई पर सो गया तेंदुआ, दुकानदारों में दहशत

चारपाई पर सो गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
नगर पंचायत मिहींपुरवा के दरोगापुरवा वार्ड में बुधवार शाम सड़क किनारे झोपड़ी में तेंदुआ घुस गया और चारपाई पर जाकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। शोर होने पर तेंदुआ झोपड़ी से निकलकर खेतों की ओर भाग गया।

दरोगापुरवा से गोपिया नहर जाने वाली सड़क किनारे बालू डंप के पास पालेसर चक्की लगी है। इसके पास बनी झोपड़ी में शाम करीब पांच बजे दुकानदार यूसुफ नल पर हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर झोपड़ी के अंदर चारपाई पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। उसने मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींची और भागकर दुकान में पहुंचा। सूचना पर आसपास के लोग जुटे तो शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में चला गया। घटना से दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें