115 सिटी बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान
दुबग्गा सिटी बस डिपो से 22 रूटों पर 115 ई सिटी बसें चलाई जा रही हैं। शुक्रवार को सिटी बसों की हड़ताल के बाद सभी रूटों पर दैनिक यात्री बसों के इंतजार में परेशान नजर आए। इसमें कमता, ट्रांसपोर्टनगर, हजरतगंज, चारबाग, मोहनलालगंज, बालागंज, अपट्रान, शहीदपथ, अहिमामऊ, तेलीबाग, पीजीआई आदि के यात्री बसों का इंतजार करते रहे। दैनिक यात्रियों ने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन कर सिटी बसों की जानकारी भी लेते रहे।
आज भी सिटी बसों की रहेगी हड़ताल
सिटी बसों की हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई हैं। बोर्ड से जारी आदेश के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी बनी हुई है। सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दो मांगें मान ली गई हैं। बोर्ड से जारी आदेश को वापस लेने का अधिकार उनका नहीं है। इसे बोर्ड अध्यक्ष ही वापस ले सकते हैं।
मेट्रो-ई रिक्शा और ऑटो बनेंगे विकल्प
सिटी बसों से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की मुसीबतें शनिवार को भी बनी रहने की आशंका है। ऐसे में सिटी बसों की हड़ताल के बाद दैनिक यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर मेट्रो, ई रिक्शा और ई ऑटो का रास्ता है।
घट रहा है सिटी बसों का बेड़ा
लखनऊ सिटी बसों का बेड़ा लगातार घटता जा रहा है। 250 से घटकर 140 ही सिटी बसें रह गई हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट का दावा है कि शहर के प्रमुख रूटों पर हर 15 मिनट में ई-बस उपलब्ध हो रही है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। आधे से पाैन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। अफसरों की लापरवाही से कर्मचारियों का गुस्सा दिन पर बढ़ता जा रहा है।