फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैग में तमंचा लेकर राजधानी के हाईकोर्ट पहुंच गए बाबा, स्कैनिंग के दौरान शक हुआ; थैला देख चौंके पुलिसकर्मी

Tue, 30 Jun 2026 06:38 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ हाईकोर्ट के गेट नंबर छह पर सुरक्षा जांच के दौरान बाबा अमरदास के बैग से तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने में मामला दर्ज किया। दोनों से पूछताछ जारी है और हथियार के स्रोत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के गेट नंबर छह पर चेकिंग के दौरान एक बाबा के बैग से तमंचा और चार करतूस बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद बाबा और उनके साथ मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक कुमार के मुताबिक 25 जून को दरोगा अखिलेश पांडेय को ड्यूटी चेकिंग अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। गेट पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं कह चेकिंग की जा रही थी।  इसी बीच अमेठी के बाजार शुक्ल स्थित मकदूम कला निवासी बाबा अमरदास उर्फ बाल भगवान दास प्रवेश के निर्धारित हरी पर्ची के साथ पहुंचे।

अमरदास कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए

बाबा अमरदास के पास एक थैला भी था। बाबा के साथ उनके सहयोगी ओमश्री पांडेय भी मौजूद थे। थैले की स्कैनिंग के दौरान उसमें संदिग्ध वस्तु नजर आई। इसके बाद थैले को पुलिस ने बाबा के सामने खोलकर चेक किया तो भीतर तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ करने पर अमरदास कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

इसके बाद विभूतिखंड पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। अमरदास की उम्र 30 वर्ष है। वह एक मामले की पैरवी में अधिवक्ता अमिताभ शुक्ला से मिलने आए थे। पुलिस ने अधिवक्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि अवैध असलहा रखने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। असलहा कहां से आया, इसके बारे में अमरदास ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें