फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आजम खां का बड़ा बयान, बोले-लखनऊ में कोठी नहीं फिर भी मुझे घोषित किया भूमाफिया

Thu, 06 Nov 2025 08:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां राजधानी लखनऊ आए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी सियासत के बावजूद लखनऊ में मेरी कोई कोठी नहीं है। 
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। एक होटल में रुके। उन्होंने सपा के कुछ नेताओं ने भी मुलाकात की। उन्होंने बातचीत में कहा कि 50 साल की सियासत के बावजूद लखनऊ में मेरी कोई कोठी नहीं है, फिर भी मुझे भूमाफिया घोषित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कट्टा वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां तो कट्टे बेचने वाले का बेटा विधायक बना और उसे कमांडो मिले हैं।
विज्ञापन


आजम खां के लखनऊ आने का कार्यक्रम काफी गुप्त रखा गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। वह लखनऊ के एक होटल में रुके। वहां राजनेताओं खासकर सपाइयों के आने-जाने पर सरगर्मी बड़ी और लोगों को इसकी जानकारी हुई। उनसे मुलाकात करने वालों में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और मुख्तार अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह को वहां देखा गया। वहीं, आजम खां ने हैदर अब्बास की लिखी पुस्तक 'सीतापुर की जेल डायरी' का विमोचन किया।
 

आजम खां - फोटो : संवाद

सवाल मत पूछिये उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर है

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं भूमाफिया होता तो लखनऊ में मेरे पास भी कोठी होती। रामपुर में जहां रहता हूं बारिस में पानी भर जाता है। तंज करते हुए कहा कि सवाल मत पूछिये उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि बिहार में आज भी जंगलराज है। इसके चलते वे वहां चुनाव प्रचार करने नहीं गए। जानवरों से लड़ने और जिनके पास सक्षम हथियार हैं, वही लोग वहां गए। उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है।

इसलिए वह उस जंगल तक नहीं गए। उन्होंने कहा कि हम किसी राज्य को जंगल कहें यह तौहीन है। ऐसे अल्फाज के लिए जम्हूरियत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के बिहार में कट्टे को लेकर दिए बयान पर कहा कि अगर जानकारी है, तो बताएं कि कितने बरस कट्टा बिका। हमारे यहां तो कट्टा बेचने वाले का बेटा विधायक हो गया। उसे केंद्र सरकार के गार्ड मिले हुए हैं। वर्ष 1975 में जो कट्टे के ड्रम के साथ गिरफ्तार हुआ, वह खुद विधायक बना और उसका बेटा आज विधायक है।

उन्होंने रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, उनकी एफआईआर पर मैं मेरी पत्नी व बेटा जेल गए। उन्होंने गिरिराज सिंह के बयान पर कहा कि बिहार पाकिस्तान नहीं है। उन्हें आज इसको लेकर सफाई क्यों देनी पड़ रही है। इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे लगे कि आप बहुत मासूम राय दे रहे हैं। हमारी उम्र में लोग मासूम हो ही जाते हैं। एनडीए की सरकार बनने पर कहा कि जो आएगा उसे सलाम करेंगे।
 

 
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
अखिलेश और आजम खां एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चले थे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से कुछ दिन पहले मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक शेर के माध्यम से अपनी बात कही। उन्होंने लिखा था कि क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान, जहाँ बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की।

बता दें कि जेल से निकलने के बाद आजम खां की अखिलेश यादव से ये पहली मुलाकात थी। मुलाकात की जारी की गई तस्वीरों में से एक में अखिलेश यादव आजम को एक पेन गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात से प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। रामपुर स्थित आजम खां के घर हुई इस मुलाकात में सपा का कोई अन्य नेता मौजूद नहीं था। वहीं, घर के बाहर बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे और काफी उत्साहित नजर आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें