फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह डिग्री न्यूनतम पारे के साथ अयोध्या रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, रात को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Wed, 03 Dec 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में लगातार सर्दी बढ़ रही है। मंगलवार को अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लि चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के जोर से यूपी के कई शहरों में रात का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। वहीं बरेली व कानपुर में 6.7 डिग्री और बाराबंकी शहर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश में दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार सर्दी के ज्यादा तीखी रहने के आसार हैं।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सीजन में ला-नीना की कमजोर होती स्थिति और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच रातें तो सर्द होंगी ही, दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड में रातें और सुबह बेहद ठंडी

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी में सुबह का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मसूरी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत है, लेकिन रातें और सुबह बेहद ठंडी बनी रहेंगी।
विज्ञापन

हिमाचल में कल से बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी

हिमाचल के कई भागों में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शिमला में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में रात का पारा आठ डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार और पांच दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पांच दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें