फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : सर्दी-गर्मी के मिले-जुले मौसम के बीच बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में हल्की बरसात की संभावना

Mon, 03 Feb 2025 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Summer has started in UP: यूपी में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में दिन के तापमान में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लखनऊ समेत आस-पास के इलाके में तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं रविवार को 9 डिग्री तापमान के साथ जहां प्रदेश में अयाेध्या सबसे ठंडा रहा वहीं, 31.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं तराई के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी रहेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक, अगामी 3, 4 व 5 फरवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव का असर दिखने की संभावना है। इसके चलते इन इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि पूर्वांचल में इसका कोई खास असर नहीं रहेगा। इसी तरह प्रदेश के तराई से सटे जिलों में सुबह के समय कोहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ व आस पास के इलाकों में बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन चार व पांच फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो तीन फरवरी को सक्रिय हो रहे विक्षोभ का राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में व्यापक असर होगा। इस शक्तिशाली विक्षोभ के असर से ही तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन

दिन में होने लगा गर्मी का एहसास

राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से दो फरवरी को ही दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। घर से लेकर बाजारों तक लोग गर्मी के कपड़े पहने देखे गए। वहीं घरों में कुछ देर के लिए लोगों को पंखा भी चलाना पड़ा। ऐसे में जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है उससे जल्द ही गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें