फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त दोपहर 11.58 से, ये है पीएम मोदी के दौरे की डिटेल

Tue, 18 Nov 2025 11:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram Mandir Flag Hoist Date Time : राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने 25 नवंबर को पीएम मोदी के अयोध्या दौरे की पूरी जानकारी दी। राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:58 से एक बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
25 नवंबर को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराने के ऐतिहासिक क्षण की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी तैयारी का जायजा लेने के लिए राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने तैयारी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बताया कि 25 नवंबर को ध्वजारोहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग चार घंटे अयोध्या में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन


अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री सप्त ऋषि मंदिर से करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक आचार्य उनके लिए विशेष पूजा-अर्चना कराएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री शेषावतार मंदिर का रुख करेंगे, जहां वे भगवान राम के अनन्य भक्त लक्ष्मण के सम्मुख आराधना करेंगे। 

ये भी पढ़ें - एनआईए ने खंगाले शाहीन और परवेज के दस्तावेज, 50 करीबियों से पूछताछ जारी; अयोध्या जाएगी टीम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ध्वजारोहण समारोह में बदली रहेगी यूपी पुलिस की पोशाक, सूट-बूट में नजर आएंगे जवान; तैयार हुईं विशेष ड्रेस


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी पवित्र समयावधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे। इसके बाद वे देश को संबोधित करेंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णता की औपचारिक घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि ध्वज फहराने का मॉक ट्रायल एक दिन पहले सफलतापूर्वक किया गया था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दूसरा मॉक ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही है।

एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक पूरे आठ किलोमीटर मार्ग पर बैरिकेडिंग की जा रही है। एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां रूट का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक व भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें