फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाइन सिटी की बाहुबली टीम का सदस्य अतुल गिरफ्तार, चार साल से था फरार

Tue, 03 Feb 2026 10:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शाइन सिटी के कारिंदों ने कई जिलों में निवेशकों को सस्ते भूखंड एवं लुभावनी योजनाओं में रकम कई गुना करने का झांसा देकर ठगा था। बाद में निवेशकों को भूखंड नहीं दिए और कंपनी के निदेशक और कर्मी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया अतुल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेशकों का करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने वाली शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी अतुल सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार को गुडंबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह चार साल से फरार था।

विज्ञापन


शाइन सिटी के कारिंदों ने कई जिलों में निवेशकों को सस्ते भूखंड एवं लुभावनी योजनाओं में रकम कई गुना करने का झांसा देकर ठगा था। बाद में निवेशकों को भूखंड नहीं दिए और कंपनी के निदेशक और कर्मी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - वोटरों की मदद के लिए हर बूथ पर रोज दो घंटे मौजूद रहेंगे बीएलओ, फॉर्म भरने में करेंगे मदद; उपलब्ध रहेंगे जरूरी प्रपत्र
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फेसबुक पर दी गई धमकी, सबक सिखाने की कही बात; FIR दर्ज
विज्ञापन


इनमें कंपनी की कोर मार्केटिंग टीम जिसे बाहुबली टीम कहा जाता था, का सदस्य बाराबंकी निवासी अतुल सिंह भी शामिल था। वह कंपनी के गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित आर स्क्वायर बिल्डिंग में प्रॉपर्टी सेल का काम करता था। उसने भी निवेशकों को फुसलाकर कंपनी की योजनाओं में निवेश कराया था। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में गोमतीनगर थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई थीं जिसकी विवेचना शासन ने ईओडब्ल्यू को सौंप दी थी।

ईओडब्ल्यू उसके खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट लेकर उसकी तलाश में थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाना बदल रहा था और वर्तमान में भी वह लोगों को प्रलोभनकारी योजनाओं से गुमराह कर निवेश करा रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें