फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आतंकी पन्नू की वॉयस रिकॉर्डिंग का सैंपल लेगी एटीएस, प्राण प्रतिष्ठा में हमले की साजिश का मामला

Wed, 07 Feb 2024 06:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हमले की साजिश रचने के मामले में यूपी एटीएस आतंकी पन्नू की वॉयस रिकॉर्डिंग का सैंपल लेगी। पन्नू ने संदिग्धों को हिरासत लिए जाने के तुरंत बाद  ऑडियो मैसेज जारी किया था।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नूं। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हमले की साजिश रचने के आरोपी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओरिजनल वॉयस रिकॉर्डिंग का सैंपल के लिए यूपी एटीएस, पंजाब पुलिस से अनुरोध करेगी। दरअसल, इस साजिश को अंजाम देने आए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाते ही पन्नू ने ऑडियो जारी किया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के साथ अपने साथियों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का दावा किया था।

विज्ञापन


संदिग्धों को हिरासत में लेते ही पन्नू का ऑडियो मैसेज जारी होने से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। इसी वजह से उसके नेटवर्क को खंगालने के लिए पंजाब पुलिस से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगने के साथ पन्नू के खिलाफ दर्ज मुकदमों और उसकी ओरिजनल वॉयस रिकॉर्डिंग का सैंपल लेने की कवायद की जा रही है।

वहीं, अयोध्या से पकड़े गए गैंगस्टर शंकर लाल दुसाद और उसके दोनों साथियों को एटीएस ने राजस्थान ले जाकर छानबीन की। हालांकि उनकी दी जानकारी को सत्यापित नहीं किया जा सका। आरोपियों ने अपने मोबाइल के सिम और गाड़ी के बारे जो जानकारी थी, वह गलत पाई गई। जिस व्यक्ति के नाम से सिम खरीदा गया था, उसने भी तीनों से कोई संबंध होने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों की सूचना पर एटीएस ने 18 जनवरी को अयोध्या के त्रिमूर्ति होटल के पास से शंकर लाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया को दबोचा था। पूछताछ में सामने आया था कि वे विदेश में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह लांडा और पन्नू के इशारे पर अयोध्या में अपने वाहन पर श्रीराम का झंडा लगाकर रेकी कर रहे थे। उनके पास से बरामद स्कार्पियो का पंजीकरण शंकरलाल के नाम पर मिला था, जबकि वाहन पोर्टल पर इसका पंजीकरण फरीदाबाद निवासी श्रवण कुमार सरसवा के नाम पर पाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें