लगभग 19 सालों से फरार चल रहे सिमी के सदस्य अब्दुल्ला दानिश से पूछताछ करने के लिए यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। एटीएस दानिश के यूपी कनेकशन की जानकारी हासिल करना चाहती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा शनिवार देर रात गिरफ्तार दानिश अब्दुल्ला से हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि वह कई आतंकियों के संपर्क में था। दानिश अलीगढ़ में एक इंस्पेकत्र के फ्लॅट में किराए पर राह रहा था।
दिल्ली पुलिस ने एटीएस को जानकारी दी है कि दानिश ने स्वीकार किया है कि वह कई आतंकियों के संपर्क में रहा है और वह उतर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रदेशों के युवकों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर चुका है। इसके लिए वह यूपी के विभिन्न शहरों के साथ ही दूसरे प्रदेशों में जाता रहता था।
एटीएस के अफसर का कहना है कि जाँच एजेंसी इस मामले में दिल्ली पुलिस से संपर्क में है। दिल्ली पुलिस से आग्रह किया गया है कि दानिश यूपी में अपनी सक्रियता को लेकर जो जानकारी दे रहा है वह साझा की जाए। इसके साथ ही यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस से दानिश से पूछताछ का अवसर दिए जाने को भी कहा है।