फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ को लेकर सक्रिय हुई एटीएस की टीम, आतंकियों को साजिश रचने के स्तर पर ही करेगी नाकाम

Mon, 10 Dec 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में आतंकी संगठनों द्वारा किसी तरह की वारदात किए जाने के अंदेशे के मद्देनजर एटीएस की फील्ड इकाइयां सक्रिय कर दी गई हैं। कुंभ पुलिस के सभी 40 थानों पर एक-एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन


एटीएस अफसरों के मुताबिक यूपी एटीएस की दो स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीमें (स्पॉट) मेला क्षेत्र में कैंप करेंगी। इन टीमों में बम विशेषज्ञ, श्वान दल और स्नाइपर होंगे। स्पॉट के कुछ सदस्य मोटर साइकिलों पर भी होंगे ताकि जरूरत पड़ने पर वे तेजी से कहीं भी पहुंच सकें। वहीं, स्पॉट के कुछ सदस्य स्पीड बोट से नजर रखेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, एटीएस की कोशिश है कि आतंकियों को साजिश रचने के स्तर पर ही नाकाम कर दिया जाए। इसके तहत एटीएस ने हाल ही कुछ बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार किए थे। एटीएस आतंकी संगठनों के मॉड्यूल के मद्देनजर भी काम कर रही है। वह पूरे इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस भी रख रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुंभ की पूरी अवधि में मौजूद रहेगी टीम

इसके अलावा एनएसजी की भी एक टीम कुंभ की पूरी अवधि में प्रयागराज में मौजूद रहेगी। शासन स्तर से इनके लिए एयरफोर्स या बीएसएफ के हेलीकॉप्टर का इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर, प्रयागराज जिले की पुलिस खुद अपनी स्वाट टीम तैयार कर रही है। इसे एटीएस के स्पॉट के सदस्यों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कमांडो और क्यूआरटी से संबंधित कमान एक क्षेत्राधिकारी के पास होगी। कुंभ क्षेत्र में सक्रिय सभी खुफिया एजेंसियां एक-दूसरे से सूचनाएं शेयर करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें