फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही अरुणिमा अब दक्षिणी ध्रुव पर फहराएंगी झंडा, पीएम मोदी 12 दिसंबर को सौंपेंगे तिरंगा

Mon, 10 Dec 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अरुणिमा को चेक भेंट करते उद्योगपति आरपीएन सिंह व कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ख्यातिप्राप्त पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा अब दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराएंगी। अरुणिमा ने रविवार को कहा कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें भारत का ध्वज सौंपा जाएगा। वे देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी।

विज्ञापन


वे डॉ.  डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यलाय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन व पुरातन छात्र सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी। इस अवसर पर अरुणिमा ने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

 

उन्होंने पर्वतारोहण के कई अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रसिद्ध उद्योगपति आरपीएन सिंह ने उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और मॉरीशस का झंडा सौंपा। विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने विवि का झंडा सौंपा।
 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री शेखर सेन द्वारा तुलसीदास पर एक पात्रीय संगीतमय प्रस्तुति रही। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान सबको ऐसी ही बेटियां दे जो देश का नाम रोशन करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें