फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों की मांगी कस्टडी रिमांड, अमृतसर से गिरफ्तार किए गए थे चार आतंकी

Sun, 15 Nov 2026 08:37 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार अमृतसर के चार आरोपियों से अब यूपी एटीएस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ करेगी। एटीएस आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास, खालिस्तानी कनेक्शन, हथियारों की सप्लाई करने वाले स्थानीय मददगार और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
एटीएस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार अमृतसर निवासी चारों आरोपियों से एटीएस अब कस्टडी रिमांड पर पूछताछ करेगी। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी है। रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से उनके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और पाकिस्तान से मिल रहे निर्देशों के बारे में पूछताछ होगी। तब साजिश से जुड़े कई और अहम तथ्य सामने आएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले एटीएस की एक टीम पंजाब जाकर चारों आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगाल चुकी है। वहां जांच में गगनदीप सिंह के खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पता चला कि गगनदीप और नाबालिग आरोपी ने पंजाब में एक वारदात को अंजाम दिया था। इसमें दोनों पर केस भी दर्ज हुआ था। एटीएस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास और वर्तमान में रची गई साजिश के बारे में और जानकारी जुटाएगी।

कई और साजिश में शामिल होने की आशंका

जांच एजेंसी को अंदेशा है कि ये सभी कई घटनाओं की साजिश में शामिल रहे हैं। पूछताछ में इसकी पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। आरोपियों को लखनऊ में ही एक शख्स ने हथियार उपलब्ध कराए थे। रिमांड पर एटीएस यह भी पता लगाएगी कि लखनऊ का वह मददगार कौन है।

ये है पूरी घटना

एटीएस ने 30 अक्तूबर को गगनदीप सिंह, रजत कुमार, दिश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि चारों पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर लखनऊ आए थे। उनके पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें