उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 55 हजार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को 'एसएनए स्पर्श पोर्टल' जैसी नई भुगतान व्यवस्था की तकनीकी कमियों के कारण अक्तूबर का मानदेय नहीं मिल पाया है। राज्य परियोजना निदेशालय ने अमरोहा, सीतापुर समेत 17 जिलों में भुगतान की स्थिति बेहद कम होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी में परिषदीय विद्यालयों में तैनात 55 हजार शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अक्तूबर के मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बजट जारी होने के बावजूद भी खातों में ऑनलाइन पैसा भेजने में दिक्कत आ रहा है। इसका कारण नई भुगतान व्यवस्था बताया जा रहा है। सर्वाधिक दिक्कत 17 जिलों में है। राज्य परियोजना निदेशालय ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
अपर राज्य परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने पत्र भेज कर 17 जिलों में मानदेय भुगतान की स्थिति काफी कम होने पर नाराजगी जताई गई है। अमरोहा, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, एटा, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, झांसी, कासगंज, महोबा, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, संतकबीरनगर व सीतापुर में ज्यादा दिक्कत है। पहले जिस पोर्टल से भुगतान होता था, अब उसकी जगह एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम भुगतान के निर्देश हैं।
एसएनए स्पर्श पोर्टल से भुगतान में यहां कठिनाई आ रही है। तकनीकी दिक्कतें समय से दूर न होने से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने कहा है कि दीपावली से पूर्व भुगतान के आदेश थे, लेकिन इन जिलों में मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मायूसी हाथ लगी। दीपावली बीतने के एक सप्ताह बाद भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।