फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, आजादी के शताब्दी वर्ष तक विश्व गुरु बनेगा भारत

Tue, 12 Apr 2022 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आर्टिफि शियल इंटेलीजेंस की बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को हम एनर्जी और क्लाइमेट के लिए उपयोग कर सकते हैं और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर में इसकी बहुत ही व्यापकता है। महाना ने कहा कि आज युवा की सोच बदली है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश में अभी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है 2047 में जब आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे तब देश की युवा पीढ़ी के परिश्रम से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु का स्थान दिलाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

विज्ञापन


असम की राजधानी गुवाहाटी में मंगलवार को आयोजित 8वें राष्ट्रमंडल संसदीय प्रक्षेत्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश महाना ने कहा कि भारत के नौजवान देश में ही नहीं बल्कि  विश्व में अपनी प्रतिभा और योग्यता से दुनिया को एक नई दिशा दे रहे हैं। आज विश्व के जिन बड़े संस्थानों का नाम लिया जाता है उसमें भारत के नौजवान प्राथमिकता से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  देश में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को स्टैंड अप, स्टार्ट अप इंडिया, अटल इनोवेशन मिशन सहित योजनाओं से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी युग है और अलग-अलग क्षेत्रों में तकनीक का रूतबा बढ़ाने की विशेष आवश्यकता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आर्टिफि शियल इंटेलीजेंस की बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को हम एनर्जी और क्लाइमेट के लिए उपयोग कर सकते हैं और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर में इसकी बहुत ही व्यापकता है। महाना ने कहा कि आज युवा की सोच बदली है। वह चर्चा करता है कि देश पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश कैसे बनेगा। उन्होंने कहा कि आज का नौजवान समस्या से दूर नहीं भागता बल्कि उसका एक नियमित समाधान निकालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें