फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई-कानून को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

Sat, 05 Aug 2023 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सकारात्मक रूप से संचालन के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष की कोशिश है कि सत्ता और विपक्ष मिलकर सदन को चलाएं। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके जरिये सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों अपने-अपने एजेंडे को धार देने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। मुख्य विपक्षी सपा के अलावा कांग्रेस व बसपा जहां टमाटर, छुट्टा पशु, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं भाजपा भी विकास के मुद्दे पर केंद्रित रहते हुए पलटवार करने की पूरी तैयारी कर रही है। इस सबके बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सकारात्मक रूप से संचालन के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव महंगाई, हाईवे पर छुट्टा पशुओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सपा इन्हीं मुद्दों को सदन के अंदर प्रमुखता से उठाएगी। हालांकि, अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सपा विधानमंडल दल की बैठक पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें सभी एमएलए और एमएलसी मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने भी रविवार की शाम 6 बजे लोकभवन में अपने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। भाजपा ने अपने सभी विधायकों से कहा है कि वे सदन में पूरे समय मौजूद रहें। अगर किसी को कहीं जाना है तो उससे पहले इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री से जरूर बात करें। विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी से सदन में जाएं। विपक्ष प्रश्नप्रहर में सत्ता पक्ष को फंसाने की कोशिश करेगा, जिसका जवाब पूरे तर्कों के साथ दिया जाए।
विज्ञापन


सत्तापक्ष ने अपने विकास कार्यों, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं समेत अपनी प्रमुख उपलब्धियों को रखकर विपक्षी पार्टियों के आरोपों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसूत्र सत्र से पहले रविवार को प्रातः 11 बजे से कार्यपरामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाई है। रविवार को ही एक बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें