फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद यूपी विधानसभा 6 मार्च तक के लिए स्थगित

Mon, 26 Feb 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी समेत सभी नेता विधानसभा पहुंचे। इसके बाद सीएम ने बिजनौर के विधायक रहे लोकेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लोकेंद्र सिंह लोकप्रिय विधायक थे। इस दौरान नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस विधानमंडल दल ने भी शोक व्यक्त किया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि लोकेंद्र सिंह के जाने से अपूर्ण क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह की 21 फरवरी की सुबह सीतापुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में विधायक के दो सुरक्षाकर्मी, ड्राईवर और ट्रक के खलासी की भी जान चली गई थी। लोकेंद्र सिंह इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए लखनऊ आ रहे थे। सीतापुर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें