फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : राहुल, अखिलेश और शाह का तूफानी प्रचार, किसकी सभा कहां?

Sun, 26 Feb 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश विधानसभा के अंतिम दो चरणों के चुनाव के सभी बड़े दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। देख‌िए, किस नेता की सभा कहां?
विज्ञापन



राहुल आज देवरिया, मऊ व गोरखपुर में करेंगे जनसभा

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर रविवार 26 फरवरी को देवरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इसके बाद मऊ में चुनावी जनसभा करेंगे। इसके बाद राहुल गोरखपुर में कांग्रेस व सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
वहीं, डॉ. अखिलेश दास रविवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां पर विभिन्न चुनावी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। वे व्यापारियों के साथ यहां बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी की सभा जौनपुर, महराजगंज और चंदौली में सभा 
 केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी  26 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे महराजगंज जिले में सिसवां विधानसभा क्षेत्र में रामजानकी मन्दिर मैदान, दोपहर 1:50 बजे जौनपुर जिले में नगर पालिका टाउन हाल का मैदान जौनपुर और दोपहर 3 बजे चन्दौली जिले में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में संघन क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।

मायावती की बलिया व गोरखपुर में जनसभा आज

 बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को बलिया व गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती की पहली जनसभा बलिया में हैबतपुर (माल्देपुर मोड़़) में होगी। दूसरी सभा गोरखपुर के चंपादेवी पार्क के सामने प्राधिकरण की खाली जमीन पर होगी। वह 27 फरवरी को आजमगढ़ व कुशीनगर में जनसभा करेंगी।

अखिलेश यादव
अखिलेश, डिंपल और लालू समेत कई प्रमुख नेताओं की जनसभाएं आज

सपा ने अंतिम दो चरणों के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। जिन जिलों में छठे और सातवें चरण में चुनाव हैं, वहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, और सांसद डिंपल यादव समेत कई प्रमुख नेता रविवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 फरवरी को महराजगंज और कुशीनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे महराजगंज में 2 और कुशीनगर में 5 स्थानों पर मतदाताओं से रूबरू होंगे। पार्टी मुख्यालय से मिली सूचना केअनुसार, रविवार को अखिलेश यादव महराजगंज में डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज नौतनवां और बाबू सत्यवादी इंटचर कॉलेज जहदा बाजार में सभाएं करेंगे। कुशीनगर में खड्डा, कप्तानगंज, पावानगर, भलुही मदारी पट्टी व हाटा में जनसभाएं होंगी।

सांसद डिम्पल यादव 26 फरवरी को जौनपुर और गाजीपुर में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। जौनपुर में बटाऊवीर व जमुनियां और गाजीपुर में सैदपुर में उनकी सभाएं होंगी। इसके लिए स्थानीय प्रत्याशियों को विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने दामाद व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के साथ 26 फरवरी को देवरिया में तीन चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी मुख्यालय से मिली जानकारी केअनुसार, ये सभाएं पकड़ी, बैकुंठपुर और मईल चौराहा पर होंगी। वहीं, सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रविवार को सोनभद्र और मिर्जापुर में चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

amit shah - फोटो : अमर उजाला
शाह की महराजगंज, आजमगढ़, जौनपुर में रैली आज
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित  शाह 26 फरवरी को दोपहर आजमगढ़, जौनपुर और महराजगंज में चुनावी सभाएं करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि 12:00 बजे महराजगंज जिले की परियरा विधानसभा क्षेत्र में कृषक माध्यमिक विद्यालय छातीराम परतवाल, दोपहर 1:15 बजे आजमगढ जिले में गोपालपुर विधानसभा में तपेश्वरी इंटर कॉलेज सरदहां और दोपहर 02:20 बजे आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एसकेपी इंटर कॉलेज आजमगढ में सभा करेंगे। शाह दोपहर 3:20 बजे जौनपुर जिले में शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में छताईगंज मोड़ ग्राम कौड़िया, और शाम 4:20 बजे मडियाहूं विधानसभा क्षेत्र में  जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

राजनाथ की सभाएं आज कुशीनगर, देवरिया और गाजीपुर में
 केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में  साखोपार का मैदान, दोपहर 2 बजे देवरिया जिले में बरहज विधानसभा क्षेत्र में एसके इंटर कॉलेज बरहज, दोपहर 3:10 बजे बलिया जिले में सकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में और शाम 4:10 बजे गाजीपुर जिले में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में बरही का मैदान जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

मौर्य की सभा आज कुशीनगर, देवरिया, बलिया में
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य 26 फरवरी को सुबह 11:45 बजे कुशीनगर जिले में खड्डा विधानसभा क्षेत्र में धरनी पट्टी खड्डा, दोपहर 12:30 बजे हाटा विधानसभा क्षेत्र में बेन्दूपार, थाना अहरौलीए हाटा, दोपहर 1:35 बजे देवरिया जिले में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में शतासी इंटर कॉलेज का मैदान रूद्रपुर, दोपहर 2:25 बजे भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में कारा बाजार, दोपहर 3:10 बजे रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में बैकण्ठपुर रामपुर कारखाना, शाम 4:05 बजे बलिया जिले में बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल का मैदान तालिमभपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में  जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें