सपा सदस्य समरपाल सिंह द्वारा किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट का समय कम करने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसका समय कमेटी तय करती है। हमारी कोशिश है कि इसे एक हफ्ते से भी कम किया जाए। वहीं, डॉक्टर्स के प्रमोशन के सवाल पर कहा कि 2014 तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में 832 किडनी ट्रांसप्लांट और 37 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं।
... तो फैला देंगे पॉलिटिकल रायता
सदन में डिप्टी सीएम और सपा सदस्यों के बीच आज खूब जुबानी तीर चले। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पहला सवाल पूछने से पहले विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि अगर विपक्ष ने पॉलिटिकल बोला तो हम भी पॉलिटिकल रायता फैला देंगे। यदि बिंदुवार प्रश्न करेंगे तो उसी तरह जवाब भी मिलेगा। इस पर सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने कहा कि इनके विभाग में कहां रायता बनता है जो फैला देंगे। वहीं, आरके वर्मा के सपा सरकार आने पर कहा कि इनकी हालत मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाली है। अगले चुनाव में ये आधे भी नहीं बचेंगे।