फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश का दौर खत्म होते ही प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, दिवाली के बाद गिरेगा पारा; बर्फबारी से पड़ा ये प्रभाव

Sun, 12 Oct 2025 09:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम बदल गया है। मानसून के विदा होने के बाद अब सुबह और शाम मौसम में सर्दी घुलने लगी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं।  
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बदलेगा यूपी का मौसम। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बारिश का दाैर थमते ही शरद ऋतु ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को समूचे उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद 17 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा। साथ ही पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम को हल्की ठंड बनी रहेगी। दिवाली तक ठंड में और इजाफा होगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में व्याप्त शुष्क पछुआ/उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने, जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर थोड़ी और गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में तापमान अभी सामान्य है, इसमें बहुत ज्यादा परिवर्तन के संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें